बठिंडा। लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता अरुण जेटली की हुई हार का बदला लेने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ गैरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जबकि लोकसभा चुनाव में अकालियों की गुंडागर्दी से नाराज होकर जनता ने अरुण जेटली की बजाय कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिताया था।
ये बातें राजीव गांधी लोक भलाई मंच पंजाब के चेयरमैन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉक्टर सेल के सलाहकार डॉ. सतपाल भठेजा ने कही। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो कभी भी पंजाब की अनदेखी नहीं की गई। अब केंद्र की बागडोर भाजपा के हाथ में है और राज्य में भी अकाली दल-भाजपा की सरकार है। फिर भी किसानी हितों की अनदेखी की जा रही है।
पंजाब को ग्रांटें मिलनी बंद हो गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों को धान की पेमेंट जल्द करने की मांग की। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल सभ्याचार सेल के चेयरमैन रणजीत सिंह ग्रेवाल, पीपीसीसी शहरी विकास के सलाहकार टहल सिंह संधू, जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान संजीव बबली भी उपस्थित थे।
(राजीव गांधी लोक भलाई मंच पंजाब के चेयरमैन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉक्टर सेल के सलाहकार डॉ. सतपाल भठेजा पत्रकारों को संबोधित करते हुए।)