पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बैंकबाजार स्थित ह्यूमन राइट कमिशन के कार्यालय में शहर की सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की द्वारा बंधुआ मजदूरी करने के संबंध में प्रशासन को लिखित जानकारी देने के बावजूद भी काेई कार्रवाई ना होने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मीटिंग में फैसला हुआ कि यदि जल्द ही उक्त मामले में आरोपियों पर कार्रवाई ना हुई और उसे प्राइवेट कंपनी के चंगुल से ना छुड़ाया गया तो उक्त संस्थाओं द्वारा संघर्ष तेज किया जायेगा। मीटिंग में ह्यूमन राइट प्रोटैक्शन कमेटी,हिंदू वेलफेयर बोर्ड,अप्पू सोसाइटी,नेपाली यूनियन फोरम,जय हिंद वेलफेयर क्लब,बठिंडा विकास मंच,बजरंग दल,युवा शक्ति वेलफेयर क्लब के सदस्य मौजूद थे।