पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा से बनारस ट्रेन चलाने को शुरू हस्ताक्षर अभियान पूरा

बठिंडा से बनारस ट्रेन चलाने को शुरू हस्ताक्षर अभियान पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |बठिंडा सेबनारस के लिए सीधी रेलगाड़ी चलाओ श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई तथा रेलवे डिग्गी नंबर तीन की गंदगी से निजात दिलाओ, इलाका निवासियों को सुख का सांस दिलाओ बाबत पंद्रह दिनों से चल रही बठिंडा पश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का हस्ताक्षर अभियान रविवार को संपन्न हो गया। आर्गेनाइजेशन के महासचिव मोहन लाल वर्मा ने बताया कि प्रधान देसराज छतरीवाला की अध्यक्षता में चल रही इन मुहिम के आखिरी दिन प्रताप नगर मेन रोड पर बूथ लगाकर लोगों को इन समस्याओं के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री रेलमंत्री को भेजने के लिए मांग पत्र पर इलाका निवासियों से हस्ताक्षर करवाए। इससे पूर्व आर्गेनाइजेशन की ओर से एक मांग पत्र डिप्टी कमिश्नर के जरिए रेलमंत्री को भेजा गया और विधायक सरूप चंद सिंगला का सिफारिश-शुदा मांग पत्र सांसद हरसिमरत कौर बादल को दिल्ली में सौपा। आखिरी दिन आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर भाजपा के शहरी प्रधान परमिंदर गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, पूर्व डिप्टी मेयर गुरिंदरपाल कौर मांगट, भाजपा नेता शांति जिंदल पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर अमित चोपड़ा, रवि बॉक्सर, सुखदेव सिंह, लखवीर सिंह सोनी, हेमंत अरोड़ा, सुमेध सिंह, अमी चंद, भोला सिंह, एसपी बस्सी, एनके शर्मा, स्वर्णलता, वीना कुमारी, सुखवीर कौर आदि उपस्थित रहे।

बठिंडा पश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।