पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश भर में सबको साक्षर करने का मिशन शुरू करेगा इनरव्हील क्लब

देश भर में सबको साक्षर करने का मिशन शुरू करेगा इनरव्हील क्लब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलासशक्तिकरण का संबल समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब की रविवार को होटल सनसिटी क्लासिक में डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। लाइट पाथ यानी अशिक्षा का अंधकार मिटाने के चिंतन पर आधारित इस कांफ्रेंस में गुजरात से आई पास्ट एसोसिएशन प्रेजीडेंट बीना व्यास ने बठिंडा इनरव्हील क्लब मेंबर्स का मार्गदर्शन किया। देश भर में इनरव्हील क्लब्स को एजुकेट करते हुए बीना व्यास सीधा चेन्नई से बठिंडा पहुंची और डेनमार्क जा रही है।

बीना व्यास ने बताया कि रोटरी क्लब के नेतृत्व में इनरव्हील क्लब ने देश में पूर्ण साक्षर का बीड़ा उठाया है। इसे एक मिशन के तौर पर किया जाएगा और सर्वे करके शिक्षा से वंचित बच्चों अभिभावकों को मोटीवेट करके स्कूल पहुंचाने से लेकर स्कूलों को अडाप्ट करके अपेक्षित संसाधन एवं सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अशिक्षित को अक्षर ज्ञान देकर उनमें जागृति लाना और रोजगार के लायक बनाना ही शिक्षित करना है। उन्होंने टीच के स्पेलिंग की भी व्याख्या की। उन्होंने बताया कि पहली से आठवीं तक के किसी सरकारी गवर्नमेंट एडिड स्कूल को गोद लेकर बच्चों को बेंच-डेस्क, लाइब्रेरी, क्लीन ड्रिंकिंग वाटर, क्लीन टायलेटस, यूनिफार्म फुटवीयर के अलावा स्पोटर्स इक्यूपमेंट मुहैया करवाना उनका लक्ष्य रहेगा। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मंजुला गर्ग ने क्लब की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की रिपोर्ट पेश की। इनरव्हील क्लब के प्रधान वीना मित्तल, सेक्रेटरी डॉ. स्नेह बांसल, को-ऑर्डिनेटर शैली मित्तल संतोष शर्मा ने अभिनंदन किया।

इनरव्हील क्लब की मीटिंग को संबोधित करती हुई वक्ता।