- Hindi News
- आतंकवाद पीड़ितों के लिए पूर्व मंत्री की मांग जायज : सिंगला
आतंकवाद पीड़ितों के लिए पूर्व मंत्री की मांग जायज : सिंगला
उपमुख्यमंत्रीसुखबीर सिंह बादल द्वारा प्रदेश की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांत चावला पर की गई टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नवीन सिंगला ने चिंता जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर चावला पार्टी की सीनियर लीडर हैं एवं आतंकवाद के काले दौर में उन्होंने प्रदेश के लिए संघर्ष किया है। आतंकवाद पीड़ितों के लिए प्रोफेसर चावला द्वारा की गई मुआवजे की मांग बिलकुल जायज है। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को उनके खिलाफ मर्यादित टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने पंजाब में धार्मिक डेरों द्वारा किए जा रहे प्रचार को रोकने की बढ़ रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से आग्रह किया कि इस प्रकार के माहौल पैदा से पहले ही कारगर कदम उठाए जाएं, ताकि सामाजिक भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस डेरों समेत सभी धर्मों को प्रचार के लिए सुरक्षा दे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि देश में धार्मिक आधार पर भेदभाव कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हर नागरिक को उसकी धार्मिक प्रतिबद्धता के अनुसार पूजा-अर्चना करने की पूरी आजादी को सुनिश्चित किया जाएगा।
नवीन सिंगला।