पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवा के कलाकारों का कोई सानी नहीं

मालवा के कलाकारों का कोई सानी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाबहुत सुरीला है। मालवा के कलाकारों ने पूरे विश्व में अपनी दमदार आवाज की धाक जमाई है। आज भी मालवा के कलाकारों का कोई सानी नहीं है। ये शब्द प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर सचिन आहूजा प्रकट किए। वो बठिंडा में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित सिंगिंग मुकाबलों की जजमेंट के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि मालवा की जमीं से गुरदास मान, कुलदीप माणक, हरभजन मान, बलकार सिद्धू हरदेव माहीनंगल जैसे गायक पैदा हुए हैं। अब संगीत का ट्रेंड बदल रहा है। पहले कलाकार एलबम निकालते थे लेकिन आजकल सिर्फ एक या दो ट्रैक ही निकाल रहे हैं। इसकी वजह यह है कि आज एक गीत तैयार करने पर एक एलबम के बराबर खर्च आता है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया ने नए कलाकारों की म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री आसान कर दी है। पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए काफी खर्च और संघर्ष करना पड़ता था। पर आजकल एक गीत करो और उसको सोशल साइटों पर डाल दो।

सबसेपहले गीत के बोल अच्छे होने चाहिए : सचिनआहूजा ने बताया कि गीत तभी कामयाब हो सकता है, जब उसके बोल बहुत अच्छे हों। इसके बाद म्यूजिक, वीडियो के लिए अच्छी लोकेशन और अच्छी स्क्रिप्ट का होना भी जरूरी है। पंजाबी फिल्मों का म्यूजिक बहुत कम बिकता है। इसलिए वो इनको कम तरजीह दे रहे हैं।

सलीम और शमशेर के गीत बहुत जल्द आएंगे

सचिनने अपने आने वाले प्रोजेक्टों के बारे में बताया कि आने वाले दिनों में मास्टर सलीम शमशेर लहरी के गीत बहुत जल्द रिलीज कर रहे हैं। इनके अलावा जैली, लखविंदर वडाली रौशन प्रिंस के गीत भी बहुत जल्द ही मार्केट में आने वाले हैं।

हरभजन मान, बलकार सिद्धू को दिया है संगीत

सचिनने बताया कि उनका खुद का कैरियर भी मालवा से ही शुरू हुआ है। हरभजन मान, बलकार सिद्धू, हरदेव माहीनंगल,धर्मप्रीत आदि कलाकारों के गीतों एलबम को उन्होंने अपना संगीत देकर अपनी संगीत के सफर की शुरूआत की।

संगीतकार सचिन आहूजा ने अपनी बात मीडिया को सुनाते हुए।