- Hindi News
- मारपीट के मामलाें में महिला समेत 5 नामजद
मारपीट के मामलाें में महिला समेत 5 नामजद
बठिंडा| जिलापुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में थाना फूल में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व सरपंच रंजीत सिंह निवासी आलीके ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि भजन सिंह वासी जैमल सिंह वाला उसके पास मजदूरी करता था। कुछ समय पहले उनके ही गांव के रहने वाले जोगिंदर सिंह, उसकी प|ी महिंदर कौर, बेटा जगदीप सिंह एक अन्य महिला ने मिलकर उसकी दुकान में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। थाना रामा पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह वासी गांव बंगी निहाल सिंह वाला ने बताया कि रंजिशन बीते दिनों गांव वासी मालविंदर सिंह ने उनकी और उनके बेटे कुलदीप सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।