पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 152 बोतल शराब समेत 3 काबू

152 बोतल शराब समेत 3 काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जिलेके अलग-अलग स्थानोें से पुलिस ने 152 बोतल अवैध देसी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है।

थाना तलवंडी साबो के हवलदार गुरमेल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव जीवन सिंह वाला वासी जसकीरत सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 132 बोतल अवैध शराब बरामद किया। वहीं थाना कोतवाली के हवलदार मंजीत सिंह ने गश्त के दौरान एफसीआई गोदाम के समीप से नाजम सिंह वासी गांव जस्सी पौ वाली को गिरफ्तार कर उसके पास 12 बोतल देसी शराब बरामद की। इसी तरह थाना रामा के हवलदार बोहड़ सिंह ने गश्त के दौरान गांव फलड़ से कुलविंदर सिंह वासी गांव चक हीरा सिंह वाला को 8 बोतल देसी शराब समेत काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियाें को काबू कर संबंधित थानों में नशा विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया।