पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन मेंबर बनाएगी भाजपा

ऑनलाइन मेंबर बनाएगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|भाजपा कीमेंबरशिप मुहिम के तहत भाजपा युवा मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। बैठक में प्रदेश प्रधान युवा मोर्चा मोहित गुप्ता और युवा सदस्‍यता अभियान के मालवा जोन प्रभारी सुमित सभरवाल भी मौजूद थे। प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से जुड़ना चाहती है। युवा वर्ग का रुझान भाजपा की ओर है। सुमित सभरवाल ने बताया की युवा मोर्चा की तरफ से 15 -16 और 17 दिसंबर को युवा मोर्चा सभी जिलों में कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं के बाहर सदस्‍यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें युवाओं को ऑनलाइन मेंबरशिप दी जाएगी। जिला प्रधान युवा मोर्चा विक्रम लक्की ने बताया की बठिंडा शहरी में पड़ते संस्थाओं में लगातार तीन दिनों तक उक्त अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 15 दिसंबर को डीएवी कॉलेज, राजिंद्रा कॉलेज, मालवा कॉलेज में मेंबरशिप अभियान पार्टी की तरफ से चलाया जाएगा। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री उमेश शर्मा, युवा मोर्चा के महामंत्री मुनीश शर्मा, पवन यादव, रूबी सन्नी, विक्की बब्बर, जतिंदर अरोड़ा, गौरव, राजीव मिश्रा, प्रिंस, मनोज जैन, अंकित जैन, सुखमंदर सिंह, रोहित जैन, राजेश, निर्मल सिंह, अमरजीत काका, अर्जुन सिंह, सुखदेव सिंह के अलावा अन्य भाजपा मेंबर भी मौजूद थे।