7 जख्मियों को पहुंचाया अस्पताल
बठिंडा| शनिवारको शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घटित हादसों के दौरान सात लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सहारा जनसेवा के वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया। जीटी रोड पर अंबेडकर स्मारक के पास कार की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार सन्नी पुत्र प्रीतम सिंह विक्रम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह जख्मी हो गए। वहीं पावर हाऊस रोड पर एक स्कूटी सवार सुखविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह को टैंपो ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा धोबी बाजार में पैदल जा रहे राहगीर अर्जुन कुमार पुत्र मदन लाल को एक स्कूटर सवार ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। वहीं, धोबियाना रोड पर घटित एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह जख्मी हो गया। एक अन्य हादसे में मॉडल टाऊन फेज-3 में मोटरसाइकिल सवार राजू राम पुत्र बंसी राम रिक्शा से टकरा जाने से जख्मी हो गया। जबकि आईटीआई चौक में मोटरसाइकिल की टक्कर से रिक्शा चालक मोहम्मद यूनस जख्मी हो गया। सभी जख्मियों को सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया।