पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुग्गियां हटाने में सहयोग करने पर किया सम्मानित

झुग्गियां हटाने में सहयोग करने पर किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| न्यूशक्ति नगर वेलफेयर सोसायटी की एक अहम बैठक सोसायटी के प्रधान सतीश अरोड़ा के नेतृत्व में हुई। बैठक में पंचवटी नगर के प्रधान जनकराज गर्ग, ग्रीन एवेन्यू के प्रधान राज कुमार गार्गा के अलावा विशाल नगर, शक्ति नगर वीर कालोनी के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर झुग्गी झोपडिय़ां हटाने में कदम उठाने वाले मोहन लाल गर्ग, सतीश अरोड़ा, राज कुमार गार्गा , जनकराज गर्ग विनोद सोमानी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। मोहन लाल गर्ग ने कहा कि झोपडिय़ां उठ जाने के बाद एरिया के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर न्यू शक्ति नगर वेलफेयर सोसायटी की फोन डॉयरेक्ट्री भी रिलीज की गई। इस मौके कमल गुप्ता, अशोक बालियांवाली, जतिंदर चौधरी,अशोक सिंगला, राजेश गोयल आदि मौजूद थे।

न्यू शक्ति नगर वेलफेयर सोसायटी की फोन डॉयरेक्टरी रिलीज की गई।