पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैटेगरी के नाम पर ग्रेड पे घटाने के फैसले पर भड़के अध्यापक

कैटेगरी के नाम पर ग्रेड पे घटाने के फैसले पर भड़के अध्यापक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| सरकारपर शिक्षा अध्यापक विरोधी के आरोप लगाते हुए जिले के अध्यापक संगठनों ने एकजुट होकर सांझा मोर्चा के जरिए सरकार के खिलाफ के खिलाफ लड़ाई लड़ने की रणनीति तय की। रविवार को टीचर्स होम में हुई बैठक में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, ईटीटी टीचर्स यूनियन, ईजीएस एआईई एसटीआर अध्यापक यूनियन, रमसा एसएसए अध्यापक यूनियन, शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन, कंप्यूटर टीचर अध्यापक यूनियन एवं टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के सदस्य शामिल हुए।

अध्यापक नेताओं ने वेतन में देरी के बाद अब कैटेगराइज करके कटौती करने की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि लागू होने जा रहे छठे वेतन आयोग में शिक्षा विभाग अध्यापकों को ए, बी, सी डी कैटेगरी में बांटकर उनका पे ग्रेड कम करने जा रही है जबकि मोबाइल भत्ता तो पहले ही 500 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। सरकार की इस नीति के खिलाफ मैदान तैयार किया जा रहा है, जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक को डीटीएफ के परमजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, नवचरणप्रीत, रेशम सिंह, जगसीर सहोता, गुरमुख, अपरअपार, दमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, रमनदीप कौर, एकमजीत सिंह आदि ने संबोधित किया।

सांझा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते परमजीत सिंह