- Hindi News
- कहानियां सुनाने में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कहानियां सुनाने में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बठिंडा | छोटीउम्र से ही प्रकृति से लगाव पैदा करने और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट की प्रक्रिया के तहत सनावर स्कूल में कलरफुल नेचर ड्रेस में कहानियां सुनाने का कंपीटिशन कराया गया। नर्सरी से सेकंडरी के स्टूडेंट्स ने अंग्रेजी में कहानियां सुनाई जबकि इसके विजुअल के तौर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अपने विषयों पर आधारित अलग-अलग ड्रेसेज में प्रस्तुतिकरण दिया। रंग-बिरंगे फूलों की ड्रेस में सजे नौनिहालों ने प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश किया। प्रिंसिपल रविंदर कौर ने हर प्रतिभागी टीम का बारीकी से निरीक्षण किया इसके घोषित परिणाम के अनुसार सेकंड सेकंड बी क्लास की परफार्मेंस सराहनीय रही। जिन्हें प्रिंसिपल रविंदर कौर द्वारा सम्मानित किया गया।
सनावर स्कूल में कलरफूल फैंसी ड्रेस में कहानियां सुनाने वाले बच्चों को सम्मानित करती प्रिंसिपल रविंदर कौर।