- Hindi News
- आंखों की संभाल में लापरवाही जीवन में कर सकती है अंधेरा
आंखों की संभाल में लापरवाही जीवन में कर सकती है अंधेरा
बठिंडा | सुदेशवाटिका कॉन्वेंट स्कूल भागीवांदर में वासन आई केयर अस्पताल द्वारा मुफ्त आंखों का चेक अप कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान डाक्टरों ने नर्सरी कक्षा से बारहवीं तक के छात्रों की आंखों की जांच की।स्कूल प्राचार्य अंजूमिता मान ने डाक्टरों की टीम का स्वागत किया। डॉ.विनी वालिया डॉ.पारुल गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को समय समय पर आंखों का चेकअप कराते रहना चाहिए। कम दिखाई देने या सिर दर्द होने पर आंखों के माहिर डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉ. विनी ने कहा कि आंखों की संभाल सबसे जरूरी है। क्योंकि अगर हमारी आंखें ही कमजोर हो गई तो हमारे लिए पूरा संसार ही अंधेरा हो जाएगा। कैंप में वासन स्टाफ गगनदीप सिंह, मंदर सिंह जगजीवन सिंह ने कैंप में विशेष सहयोग दिया। स्कूल के चेयरमैन विनोद खुराना ने डॉक्टरों का इस कैंप के लिए धन्यवाद किया।
सुदेश वाटिका स्कूल में बच्चों की आंखों की जांच के लिए फ्री चेकअप कैंप लगाया गया।