पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस शिविर में वॉलंटियर्स ने जाना श्रमदान और सेवा का महत्व

एनएसएस शिविर में वॉलंटियर्स ने जाना श्रमदान और सेवा का महत्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाकॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस कैंप बुधवार को गंगा पब्लिक स्कूल गुरुनानक नगर में समाप्त हो गया।

इस अवसर पर मुख्य मेहमान डीआईजी कार्यालय के सीनियर सुपरिटेंडेंट केके चावला ने बच्चों से राष्ट्रीय सेवा योजना के जरिए देश सेवा करने का आह्वान किया। कैंप में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। हरजिंदर सिंह सर्बजीत कौर बेस्ट वॉलंटियर चुने गए। प्रिंसिपल डॉ. शरदेव सिंह गिल ने वॉलंटियरों की कारगुजारी की सराहना की। डीन प्रो. एनके गोसाई ने युवाओं को जीवन में सदाचार उच्च आचरण अपनाने पर जोर दिया।

कैंप के आखिरी दिन वॉलंटियर्स ने चेतना रैली निकाली जिसमें बच्चों ने नशा, भ्रूण हत्या, वोट का अधिकार, पानी का सदुपयोग, ट्रैफिक नियमों के पालन, मां बोली पंजाबी भाषा का सत्कार रक्तदान का संदेश दिया। इस दौरान वालंटियर्स ने भाषण, गीत एवं कविताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एनएसएस प्रोग्राम अफसर रमनदीप कौर ने बताया कि इस कैंप में 90 ब्यॉयज-गर्ल्स वालंटियर्स ने हिस्सा लेकर स्कूल कैंपस की सफाई की और पौधारोपण किया। वॉलंटियर्स ने श्रमदान से अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए मोहल्ला गुरुनानक नगर की गलियों के अलावा सरकारी हाई स्कूल जय सिंह वाला, सरकारी हाई स्कूल गिलपत्ती, शहर के तीन पार्क, वृद्धाश्रम, डीफ एंड डंब स्कूल, बीड़तालाब चिड़िया घर की सफाई की। साथ ही जंगली जीवों के बारे में भरपूर जानकारी हासिल की। लेक्चर सेशन में गुडविल सोसायटी के प्रधान विजय बरेजा ने नौजवान वर्ग सामाजिक सरोकार पर अपने विचार पेश किए, जबकि ट्रैफिक एजुकेशन सेल के सुखराज सिंह ने ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। प्रो. एनके गोसाई ने कैरियर टिप्स दिए, जबकि फिल्म निर्देशक गीतकार अमरदीप सिंह गिल ने वॉलंटियर्स को अपने फिल्म साहित्यिक सफर से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. गुरमीत सिंह ने खेतीबाड़ी सहायक धंधों के बारे में और नेहरू युवा केंद्र के कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह मान ने युवक गतिविधियों के बारे में बताया। अंत में प्रोग्राम अफसर मनप्रीत सिंह टिवाना ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. बीएस छिल्लर, फिजिकल कॉलेज के डायरेक्टर दर्शन सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मालवा कॉलेज के एनएसएस शिविर के दौरान श्रमदान करते वॉलंटियर्स।

उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वॉलंटियरों को सम्मानित करते मुख्य मेहमान केके चावला।