मरणोपरांत नेत्रदान करवाए
बठिंडा | परसरामनगर मेन रोड वासी 70 वर्षीय रघुबीर चंद गर्ग के निधन के उपरांत उनके नेत्रों को पारिवारिक सदस्यों ने नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से दान कर दिया। नेत्रदान की प्रक्रिया सिविल अस्पताल के ऑफ्थल्मिक ऑफिसर एमपी सिंह द्वारा पूर्ण करवाई गई। संस्था के उजाला यूनिट प्रभारी अमित गर्ग, सदस्य कृष्ण बांसल ने पारिवारिक सदस्यों बाल कृष्ण गर्ग सहित मौके पर उपस्थित समाजसेवी जसदीप सिंह वालिया एडवोकेट, असीम गोयल का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया।