पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी लेक्चरर की नियुक्ति नहीं

एक साल बाद भी लेक्चरर की नियुक्ति नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड हुए जिले के स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र में भी हायर क्लासेज में दाखिले की कोई उम्मीद नहीं है। 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, लेकिन अभी तक अपग्रेड हुए इन स्कूलों में जरूरी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई। हाई स्कूल से सीनियर सेकंडरी स्कूल में अपग्रेड हुए प्रत्येक स्कूल में 5 लेक्चरर और 1 प्रिंसिपल नियुक्त किया जाना था। इन स्कूलों में दो नए कमरे भी बनाए जाने थे, हालांकि कमरे तो बनकर तैयार हो गए हैं। लेकिन लेक्चरर की नियुक्ति नहीं होने की वजह से ऐसा लग रहा है कि इस साल भी अपने गांव में सेकंडरी स्कूल होने के बावजूद ग्यारहवीं-बारहवीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मजबूरन दूरदराज के अन्य स्कूलों में दाखिला लेना पड़ेगा।

हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड होने वाले स्कूल

जीदा,पथराला, सीरिएवाला, गुमटीकलां, भुच्चो खुर्द, अकालिया कलां, जंडवाला, गहरीदेवी नगर, कोरेआना, त्योणा पुजारियां, जीवन सिंह वाला, मौड़ कलां, पित्थो, रायखाना, झंडूके, हमीरगढ़ राइयां

पोस्ट सेंक्शन हो चुकी है

^अपग्रेडहुए स्कूलों के लिए लेक्चरर की पोस्टें सेंक्शन हो चुकी हैं। जल्द ही इनकी भर्ती की जाएगी। सिर्फ कोरेआना रायखाना के स्कूल की पोस्ट सेंक्शन होना बाकी है। अपग्रेड स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने को एमए पास अध्यापकों का वैकल्पिक प्रबंध किया गया है। डॉ.अमरजीतकौर कोटफत्ता, डीईओ(से)

20 फरवरी 2014 को अपग्रेड हुए थे बठिंडा स्कूल

20फरवरी 2014 में सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा मानसा के 25 स्कूलों को हाई स्कूल से सीनियर सेकंडरी स्कूल में अपग्रेड करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग ने ग्रामीण इलाकों के इन स्कूलों के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया मुकम्मल कर दी। अपग्रेड होने वाले स्कूलों में 18 बठिंडा जिले के हैं, जबकि 7 स्कूल मानसा जिले के हैं। इन स्कूलों में अप्रैल 2014 के नए सेशन से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन वक्त गुजरता गया लेकिन स्टाफ नहीं पहुंचा। एक साल बाद भी अपग्रेड हुए स्कूलों में लेक्चरर नहीं पहुंचने की वजह से अप्रैल 2015 के शैक्षणिक सत्र में भी ग्यारहवीं-बारहवीं की पढ़ाई शुरू हो पाएगी। इस पर संशय बरकरार है।