पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल के माइनर ओटी में बुजुर्ग को पीटकर किया लहुलूहान

सिविल अस्पताल के माइनर ओटी में बुजुर्ग को पीटकर किया लहुलूहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| सिविलअस्पताल के माइनर ओटी में बुधवार को कुछ व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग हाकम सिंह को पीट कर लहुलूहान कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद झगड़ा शांत हुआ। जख्मी ने बताया कि वह थर्मल कालोनी में रहता है। नहर के पास सालों से वह राहगीरों को पानी की सेवा करता है। कॉॅलोनी के कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर उसके मारपीट की थी, जिसके बाद वह अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। यहां भी उसके पीछे हमलावर पहुंच गए और माइनर ओटी में भी उसे पीटने लगे। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि हाकम सिंह की शिकायत दर्ज कर ली गई।