पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले कार में पेट्रोल डलवाया फिर पंपकर्मी से रुपए छीने

पहले कार में पेट्रोल डलवाया फिर पंपकर्मी से रुपए छीने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|कार मेंतेल डलवाने के बहाने पहुंचे युवक ने पंप कर्मी के पास से रुपए झपट फरार हो गए। पंप कर्मी के बयान पर थाना कैंट पुलिस ने दो अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुगपाल सिंह वासी अजीत रोड ने बताया कि वह 60 फीट रोड पर स्थित बलदेव ऑटो फ्यूल पैट्रोल पंप पर काम करता है। बीते मंगलवार को वह रुटीन की तरह पंप पर अपनी ड्यूटी पर था। करीब साढ़े पांच बजे शाम को सफेद रंगी की एक ऑल्टो कार पंप पर आकर रुकी। कार सवार ने 100 रुपए का तेल डालने को कहा तो, तेल डाल दिया। कार सवार ने उसे 500 रुपए दिए। उसने उन्हें पैसे वापस करने के लिए अपनी जेब से रुपए निकाले तो कार सवार ने उसके हाथ में पकड़े रुपए झपट कर फरार हो गए। जुगपाल के अनुसार उसके पास से 9200 रुपए थे। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।