- Hindi News
- ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ट्रालेकी चपेट में आने से एक स्कूटर सवार सुखदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिटी रामपुरा पुलिस को दिए बयान में कश्मीर सिंह निवासी मुल्तानिया ने बताया कि उनका भाई सुखदेव सिंह जो रामपुरा के त्रिवेणी गिरी मंदिर रामपुरा में रहता था। बीते पांच फरवरी को वह स्कूटर से अपने घर जा रहा था। इस बीच मंडी के समीप एक अज्ञात ट्राले ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका आदेश मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।