सड़क हादसों में 5 लोग जख्मी
बठिंडा|शहर मेंघटित विभिन्न हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए। माल रोड पर टेंपू चालक जोनी हादसे का शिकार होकर जख्मी हो गया। वहीं, बीबी वाला रोड पर एक एक्टिवा सवार को कार ने टक्कर मार दी। जख्मी एक्टिवा सवार की पहचान बलदेव राज वासी बलराज नगर के तौर पर हुई। उधर, सरहिंद नहर के पास मोटरसाइकिल सवार फकीर सिंह को बस ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। वहीं ठंडी सड़क पर मोटरसाइकिल स्लिप हो जाने से उस पर सवार इंद्रमोहन रघुबर जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को सहारा जन सेवा के मेंबरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।