पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने बीसीए स्टूडेंट को मिर्च डाल लूटा

लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने बीसीए स्टूडेंट को मिर्च डाल लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | बीसीएके एक स्टूडेंट को लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने लूट लिया। मनरूप बस स्टॉप पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान कार सवारों ने उसे लिफ्ट देकर आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक कर चाकू की नोक पर मोबाइल अन्य सामान लूट लिया। युवक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तलवंडी पुलिस ने युवक के बयान पर तीन युवकों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को जलाल खेड़ा जिला कैथल (हरियाणा) के मनरूप सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी बहन हरियाणा के गांव सिंगो में रहती है। वह बहन से मिलने के बाद देर शाम गांव कैथल जाने के लिए गांव सरदूलगढ़ के बस स्टैंड पर उतरा। वहां बस का इंतजार कर रहा था कि एक जायलो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। कार सवार युवकों ने उससे कहा कि वह भी हरियाणा जा रहे हैं। इसलिए वह उसकी गाड़ी में बैठ गया। एक अन्य युवक को भी उन्होंने लिफ्ट दी। जिसे उन्होंने गांव रोढ़ी में उतार दिया। गांव रोढ़ी से कुछ आगे जाने पर गाड़ी में सवार युवकों ने गाड़ी को हरियाणा की बजाय पंजाब की तरफ मोड़ दिया और आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया।