- Hindi News
- खेतों में सरेआम कर रही थी भुक्की तस्करी, दस साल कैद
खेतों में सरेआम कर रही थी भुक्की तस्करी, दस साल कैद
भुक्की महिला तस्कर को अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। एक लाख जुर्माना किया है। जुर्माना ना भरने पर उसे 1 साल ज्यादा जेल काटनी होगी। 17 सितंबर 2013 को गांव पथराला में खेतों से गुरजीत कौर उर्फ गुरमीत कौर को पकड़ा गया था। वह खेतों में भुक्की की सरेआम सप्लाई कर रही थी। उससे प्लास्टिक की दो बोरियां 35-35 किलो मिलीं थीं।