सड़कों पर 11 हजार करोड़ खर्चे जाएंगे
तरनतारन|डिप्टी सीएमसुखबीर बादल ने चोहला साहिब में कबड्डी मैचों के उद्घाटन के मौके कहा कि राज्य के शहरों को फोर और सिक्स लेन सड़कों से जोड़ने के लिए 11 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसमें अमृतसर-बठिंडा, तरनतारन- फरीदकोट, फगवाड़ा- मोहाली, अमृतसर-फिरोजपुर रोड शामिल हैं। इसके अलावा लिंक सड़कों की मजबूती के लिए दो हजार करोड़ मंजूर किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने श्री गुरु अर्जन देव खेल स्टेडियम चोहला साहिब में फ्लड लाइट लगाने का भी ऐलान किया।