पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार कोई हो, स्वतंत्र नहीं हो सकती सीबीआई : जोगिंदर सिंह

सरकार कोई हो, स्वतंत्र नहीं हो सकती सीबीआई : जोगिंदर सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. केंद्रमें सरकार किसी भी राजनीतिक पार्टी की हो, मगर सीबीआई स्वतंत्र नहीं हो सकती। मैं 1990 से लेकर अब तक सभी प्रधानमंत्रियों से मिला हूं और सीबीआई को स्वतंत्र करने की बात की। मगर एक प्रधानमंत्री जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहता, उन्होंने तो मुझे यह तक कह दिया था कि मैं अपनी ताकत सीबीआई को कैसे दे दूं। यह बात सीबीआई के पूर्व चीफ जोगिंदर सिंह ने बठिंडा में पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर शैतान भी मुझे आकर कोई अच्छी बात कहे तो मैं मान लू, मगर सीबीआई के स्वतंत्र होने की बात कतई मानने लायक नहीं। सीबीआई के पूर्व चीफ बठिंडा में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के वार्षिक समागम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि लोगों को आज देश में जल्द न्याय इस लिए नहीं मिल रहा क्योंकि 10 लाख आबादी के पीछे मात्र 50 जज हैं। देश में जजों के 19 हजार पद हैं, जब तक इन्हें बढ़ाकर 70 हजार नहीं किया जाता, तब तक लोगों को न्याय जल्द नहीं मिलेगा। जोगिंदर सिंह ने कहा कि इसी तरह अपराध बढ़ने का कारण भी पुलिस की कम संख्या है। उन्होंने कहा कि 1 लाख आबादी के पीछे 2500 पुलिस कर्मी होने चाहिए।