पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य के पहले इंटरनैशनल फूड पार्क का उद्घाटन

राज्य के पहले इंटरनैशनल फूड पार्क का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को जिला फाजिल्का के गांव डबवाला कलां में पंजाब के पहले और देश के चौथे मैगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। करीब 136 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजैक्ट 55 एकड़ रकबे में फैला हुआ है। हरसिमरत ने कहा कि मंत्री बनने के बाद पंजाब के लिए यह उनकी पहली उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के फूड प्रोसैसिंग क्षेत्र में नए युग की शुरूआत हुई है। उनके मंत्रालय ने फूड पार्क के लिए 50 करोड़ की सब्सिडी दी है, ताकि इस इलाके में और लोग भी उद्योग स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाएं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की मदद से बठिंडा में फूड प्रोसैसिंग की सिखलाई के लिए जल्द ही एक सैंटर भी खोला जाएगा।

इस मौके पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस मैगा फूड पार्क में सरहदी इलाके के सैकड़ों युवकों को जहां रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों को उनकी फसलों और दूध का सही मूल्य मिलेगा।

दो घंटे लेट पहुंचीं

एकतरफ पीएम मोदी मंत्रियों को लोगों के प्रति जवाबदेही का पाठ पढ़ाते रहते हैं दूसरी तरफ हरसिमरत उद्घाटन के तय समय 11.30 बजे की बजाय सुखबीर बादल के साथ बाद दोपहर 1.30 बजे पहुंचीं और सिर्फ 40-45 मिनट तक वहां रुकीं। उनके लेट आने के कारण पंडाल में कुर्सियां खाली होने लगी थीं।

हरसिमरत ने अपनी पहली उपलब्धि बताया, फूड प्रोसैसिंग की सिखलाई के लिए बठिंडा में सैंटर बनेगा।