पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूरिस्ट बस की ट्राले से टक्कर, दोनों ड्राइवरों की जान गई

टूरिस्ट बस की ट्राले से टक्कर, दोनों ड्राइवरों की जान गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला/तपा. बरनाला-बठिंडाहाईवे पर शनिवार देर शाम गांव जेठूके के पास कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से अजमेर शरीफ (राजस्थान) माथा टेकने जा रही मुस्लिम भाईचारे से भरी टूरिस्ट बस की सामने से रहे बड़े ट्राले के साथ भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वाहनों के टुकड़े दूर तक खतानों में जा गिरे। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब 30 लोग जख्मी हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें तपा और रामपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुस्लिम भाईचारे से भरी बस बठिंडा से होकर अजमेर शरीफ दरगाह में माथा टेकने जा रही थी। बस में कुल 62 लोग थे। अस्पताल में भर्ती शहाबूदीन, जोरू, मुल्लाह, असलम शेख, अनसूर, रसकउल्ला ने बताया कि सामने से ट्राले के चालक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। ट्राले चालक की पहचान नहीं हो सकी है जबकि बस चालक की पहचान गंगा राम के तौर पर हुई है।