- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के िलए राहत सामग्री एकत्र करेगी आप
बाढ़ पीड़ितों के िलए राहत सामग्री एकत्र करेगी आप
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से राहत अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत आप की ओर से लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। आप के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को इस समय सहारे की जरूरत है। उन्होंने आप के वालंटियरों को हिदायतें जारी की है कि वो बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री इकट्ठी करना शुरू करें, जिसको की इकट्ठा करने के बाद वो इंडियन आर्मी को दे देंगे। उन्होंने कहा कि राशन, सूखे खाद्य पदार्थ और दवाइयां को उनके कोआडिनेटर तक पहुंचाने के लिए 0161-246500, 1, 2 और तीन पर काल करने के साथ मोबाइल नंबर 76968-70525 पर काल कर सकते है।
इसके अलावा सुच्चा सिंह ने पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए शिड्यूल जारी किया है। जिसके तहत वो वालंटियरों और वर्करों से मिलेंगे। 16 सितंबर को सुबह 11 बजे फिरोजपुर दोपहर तीन बजे फाजिल्का, 18 सितंबर को 11 बजे बठिंडा तीन बजे मानसा, 20 सितंबर को 11 बजे अमृतसर के बाबा बकाला, 22 को 11 बजे मोगा, 23 को 11 बजे बरनाला दोपहर तीन बजे संगरूर, 24 को 11 बजे होशियारपुर, 25 को 11 बजे जालंधर, 26 को 11 बजे मोहाली तीन बजे रोपड़, 28 को 11 बजे खटकड़ कलां तीन बजे नवां शहर, 29 को 11 बजे गुरदासपुर तीन बजे पठानकोट, 30 को 11 बजे तरनतारन और तीन बजे कपूरथला, 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लुधियाना और चार अक्टूबर को 11 बजे पटियाला दोपहर तीन बजे फतेहगढ़ साहिब का दौरा करेंगे।