- Hindi News
- सहारा जनसेवा ने पौधे लगाने की अभियान शुरूआत की
सहारा जनसेवा ने पौधे लगाने की अभियान शुरूआत की
पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते समाजसेवी जनकराज।
बठिंडा | शहरको हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सहारा जन सेवा की तरफ से रविवार को पौधारोपण अभियान का आगाज किया गया। इस मुहिम की शुरूआत समाजसेवी जनक राज अग्रवाल ने रेलवे रोड पर पौधारोपण करके की। सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य है कि शहर में हर स्थान पर हरे-भरे पौधे लगें, क्योंकि शहर में वन रकबा काफी कम है। शहर को पूरी तरह से हरा-भरा तभी बनाया जा सकता है, जब शहरवासी अपना पूरा योगदान दें पौधारोपण करें। समाजसेवी जनकराज अग्रवाल ने संस्था को 21 हजार रुपए भी दान के तौर पर दिए। इस दौरान हरबंस सिंह, गौतम गोयल, टेक चंद के अलावा संस्था के अन्य मेंबर भी मौजूद थे।