- Hindi News
- भाषण में रवनीत और कविता मुकाबले में सवरनजीत अव्वल
भाषण में रवनीत और कविता मुकाबले में सवरनजीत अव्वल
गुरुसर सैणेवाला स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया।
बठिंडा | सरकारीमिडल स्कूल गुरुसर सैनेवाला में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जहां सुलेख मुकाबले, भाषण कविता मुकाबले करवाए गए। भाषण मुकाबले में रवनीत कौर ने पहला, परमिंदर कौर ने दूसरा, राजपाल कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण मुकाबले में सवरनजीत कौर पहले, रुपिंद्र सिंह दूसरे पवनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। सुंदर लेखन में अमनप्रीत सिंह पहले, रवनीत कौर दूसरे कोमल रान तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल इंचार्ज नरिंदर पाल कौर की अगुवाई में आयोजित प्रोग्राम के दौरान मंच संचालन साइंस अध्यापक बलविंदर बाघा ने किया। इस मौके पर वीरपाल कौर,जसवीर कौर, राजिंदर सिंह नव संगीत मौजूद थे।