संस्था को सहयोग राशि दान की
बठिंडा | नौजवानवेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न समाजसेवी कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुए दानी सज्जनों ने संस्था को 8200 रुपए दान दिए। संस्था के कैशियर दीपक बांसल ने बताया कि गत दिनों मृत गाय से टकरा कर दम तोड़ने वाले बाबा फरीद कालेज के विद्यार्थी निमरदीप के थर्मल कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में भोग समागम के दौरान उनके परिवार की ओर से संस्था को 5100 रुपए की राशि दान की गई। इसके अलावा वीर कॉलोनी निवासी रविंदर कुमार ने संस्था को 3100 रुपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया।