1 अक्टूबर तक जमा होगा फाॅर्म
बठिंडा | बठिंडापश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से प्रभु श्रीराम की लीला को समर्पित गीतों पर आधारित कौन दिखाएगा सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का आयोजन किया जाएगा।
आर्गेनाइजेशन के संस्थापक मुख्य प्रवक्ता देसराज छतरीवाला ने बताया कि कौन दिखाए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के दो हिस्सों में कलाकार प्रभु श्रीराम की लीला पर आधारित अपनी पेशकारी दे सकेंगे। पहले हिस्से में कलाकार सीधे तौर पर गाकर पेशकारी कर पाएंगे और दूसरे हिस्से में अपनी सीडी पर पेशकारी कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें 5 से 7 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता की नियमावली अगले कुछ ही दिनों में आर्गेनाइजेशन की बैठक में तय होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के चाहवान कलाकार अपनी एंट्री फार्म 1 अक्टूबर तक आर्गेनाइजेशन के पास जमा कर सकते हैं।