पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब के मेंबरों ने ली शपथ

लायंस क्लब के मेंबरों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब ओर से करवाए गए कार्यक्रम के मंच पर खड़े क्लब के सदस्य।

भास्कर न्यूज|बठिंडा

लांयसक्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321-एफ द्वारा दोस्ताना 2014 कार्यक्रम का आयोजन वुड रिजोर्ट में किया गया। इस समारोह में 11 लायंस क्लबों के प्रधान, सचिव तथा कैशियर को जिला गर्वनर लायन इंजी. राजीव गोयल द्वारा उनके पद की गरिमा को बरकरार रखने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में रणवीर उप्पल तथा योगेश सोनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। विशेष अतिथि के तौर पर सुरजीत सिंह, रजनीश ग्रोवर तथा वरिंद्र चावला पहुंचे। जसवंत राए गर्ग पीडीजी स्टार आकर्षण रहे। कार्यक्रम का आयोजन रिजन चेयरपर्सन अशोक कांसल द्वारा किया गया। सांझे शपथ ग्रहण समारोह में लायंस क्लब बठिंडा रॉयल के प्रधान जनकराज गर्ग, सचिव नीलेश बांसल, कैशियर प्रवीण कटारिया, लायंस क्लब बठिंडा यूनीक के प्रधान एच.के.कपूर, सचिव राकेश कुमार, कैशियर सोमनाथ बांसल, लायंस क्लब बठिंडा के प्रधान बी.के. भाटिया, सचिव एस.पी.महाजन, कैशियर जे.एन.गोयल, लायंस क्लब बठिंडा लेकस के प्रधान भूषण बांसल, सचिव राजेश गुप्ता, कैशियर जी.डी.गोयल, लायंस क्लब बठिंडा क्लासिक के प्रधान विनोद कुमार बांसल, सचिव अनिल बांसल, कैशियर अशोक बांसल, लायंस क्लब बठिंडा मॉडल टाउन के प्रधान डॉ.टी.पी.एस वादी, सचिव मनजीत सिंह घई, कैशियर एम.एस.मोखा, लायंस क्लब बठिंडा राघव के प्रधान इंजी. विश्व बंधू, सचिव महेश मित्तल, कैशियर कांशी राम डोगरा लायंस क्लब गोनियाना के प्रधान रजनीश गोयल, सचिव राजीव कुमार सिंगला, कैशियर पी.के. जिंदल आदि ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। लायंस क्लब इंटरनेशनल के चीफ कोऑर्डीनेटर पंकज अरोडा ने मंच संचालन करते हुए कहा कि पहली बार सांझे तौर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है जो कि सभी क्लबों के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इस समारोह में मनोरंजक गेमों के अलावा बठिंडा के मशहूर गजल गायक विनोद गर्ग ने उपस्थित मेहमानों का समय बांधा। इस अवसर पर ठेकेदार विजय जिंदल, सुभाष गर्ग, मुकेश कुमार बिट्टू, संजीव गर्ग, दविंद्र कोहली, विजय गर्ग, अजय गर्ग, सुरिंद्र मोहन भोला, दविंद्र कामरा, सुरेश बांसल, कृष्ण जिंदल ठेकेदार, साहिल गर्ग हन्नी, शीनू गर्ग, स्वदेश गोयल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजक अशोक कांसल ने समारोह में पहुंचे सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।