खुदकुशी के मामले में प्रेमी पर पर्चा
बठिंडा| प्रेमिकाको आत्म हत्या के लिये विवश करने वाले प्रेमी के खिलाफ थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक लड़की की माता किरण देवी निवासी बलराज नगर बठिंडा ने बताया कि आरोपी योगराज सिंह निवासी जोगी नगर बठिंडा का उसकी बेटी लवली के बीच प्रेम संबंध थे। परंतु जब उनकी लड़की ने योगराज से शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करवाने को लेकर टाल मटोल करता रहा। इस बात से आहत होकर उसकी बेटी ने जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली।