- Hindi News
- संदिग्ध अवस्था में एक की मौत, हादसों में चार जख्मी
संदिग्ध अवस्था में एक की मौत, हादसों में चार जख्मी
बठिंडा|स्थानीय अमरीकसिंह रोड पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। जबकि दो विभिन्न हादसों में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि स्थानीय अमरीक सिंह रोड पर लॉटरी मार्केट में एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना संस्था को मिली। सूचना मिलते ही सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उधर, बठिंडा डबवाली रोड पर संगत कैंचियां के समीप एक टेंपू कार की टक्कर हो गई। हादसे में सुखजीत सिंह गुरजीत सिंह जख्मी हो गए। वहीं बठिंडा-बरनाला रोड पर एक बाइक जीप से टकरा गई। इस हादसे में सुनील कुमार रणबीर सिंह वासी लाल सिंह बस्ती जख्मी हो गए। सभी को सहारा जन सेवा के वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया।