मारपीट के मामले में सात पर पर्चा
बठिंडा| मारपीटके अलग-अलग मामलों मे पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 7 लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना नंदगढ़ पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में राजविंदर सिंह वासी जंगीराना ने बताया है कि तारा सिंह वासी जंगीराना और उसके लड़के ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह जख्मी हो गया। दोनों पक्ष में किसी बात काे लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। एक अन्य मामले में जगतार सिंह वासी संगत कलां ने स्थानीय पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि 12 सितंबर को आरोपी लक्खी सिंह, भिंदर सिंह, बोघी सिंह, तार सिंह वासी संगत कलां एक अज्ञात व्यक्ति जबरन उसके घर मे घुस आए और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस ने संबंधित थानों में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।