घटिया चावल देकर ठगी मारने पर पर्चा
बठिंडा| घटियाचावल देकर ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा ने बताया कि उसकी दाना मंडी में करियाणा की दुकान है। करीब ढ़ाई माह पहले आरोपी मुख्तयार बचित्तर सिंह वासी श्री अमृतसर साहिब अज्ञात व्यक्ति बोलेरो गाड़ी पर उसके पास आये थे। जो 30-30 रुपए के हिसाब से चावल चीनी बेचते थे। रेट कम होने की वजह से उसने भी आरोपियों से 21 हजार 600 रुपये में चावल खरीद लिया। जब उसने चावलों की जांच की तो चावल घटिया किस्म के निकले। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।