पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगे नहीं मानी तो रोष रैली करेंगे फील्ड कर्मचारी

मांगे नहीं मानी तो रोष रैली करेंगे फील्ड कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| सीवरेजबोर्ड उपमंडल मानसा के नेताओं की एक बैठक रविवार को हुई। बैठक में फील्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष को आगे जारी रखने की नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। ब्रांच के नेताओं सुखदेव सिंह,गुलजार सिंह ने बताया कि सीवरेज बोर्ड के फील्ड कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इस मामले को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाने के बावजूद अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। यदि 15 सितंबर को होने वाली मीटिंग में उनकी मांगों का कोई हल नहीं निकाला गया, तो यूनियन 16 सितंबर को उपमंडल इंजीनियर मानसा के दफ्तर के समक्ष रोष रैली करेगी। इस मौके पर अशोक कुमार, सुनील कुमार, नछत्तर सिंह, बलविंदर सिंह, तुलसी राम, किशोर चंद, शिंदरपाल सिंह, तरसेम टाहलिया, कर्म सिंह मानसा, दविंदर सिंह मानसा, राम सिंह मानसा भी उपस्थित थे।