पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बोली पंजाबी का ही ज्यादा इस्तेमाल करें : डॉ. सेठी

मां बोली पंजाबी का ही ज्यादा इस्तेमाल करें : डॉ. सेठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडासाइकलिंग ग्रुप द्वारा रविवार को विश्व भाषा दिवस के उपलक्ष्य में एक साइकलिंग ट्रिप निकाला गया। ग्रुप के मेंबरों डॉक्टर अमृत सेठी,डॉक्टर जीएस नागपाल, संदीप परचंदा, डिप्टी जैन, राकेश नरुला ने बताया कि ग्रुप मेंबरों का यह 64वां ट्रिप था।

उन्होंने कहा कि हम सोचते पंजाबी में हैं, बोलते हिंदी में हैं और लिखते अंग्रेजी में हैं। ऐसे में हमारी मां बोली पंजाबी का भविष्य सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हमारी पंजाबी भाषा पुरातन इमारतों की तरह संभालने की वस्तु बन कर रह जाएगी। पंजाबी में कहे गए शब्दों का हिंदी अंग्रेजी से ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ग्रुप में शामिल 43 लोगों द्वारा फौजी चौक से शुरू किया गया यह ट्रिप बाहिया रिजॉर्ट पर जाकर खत्म हुआ। वहां पहुंचने पर समाजसेवी पवन मित्तल द्वारा नमकीन गर्म चाय पिलाकर साइकलिंग ग्रुप का स्वागत किया गया।