स्मैक समेत एक व्यक्ति काबू
बठिंडा| सीआईएस्टाफ ने रविवार को एक स्मैक नशीली दवाइयों की शीशियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सुरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गुप्त सूचना के आधार पर गांव महमा भगवाना के पास से सुखवीर सिंह वासी महमा भगवाना को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी छिपे नशा लेकर जा रहा था। आरोपी के पास से 5 ग्राम स्मैक नशीली दवाइयों की 12 शीशियां बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना नहियांवाला में नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।