- Hindi News
- एफसीआई से फारिग सिक्यूरिटी गार्डों ने की बहाल करने की मांग
एफसीआई से फारिग सिक्यूरिटी गार्डों ने की बहाल करने की मांग
एफसीआईसिक्योरिटी गार्ड जनशक्ति इंसाफ मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता करते प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह सरावां ने पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट का फैसला लागू करते हुए पंद्रह सालों से एफसीआई से हटाए गए सिक्योरिटी गार्डों को बहाल करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि गत दिनों संगठन का शिष्टमंडल लोजपा के प्रधान किरणजीत सिंह गहरी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें एफसीआई के गोदामों में लगी एसपीओ होमगार्ड को तुरंत वापस लेने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में सरावां ने तमाम सिक्योरिटी गार्डों को एक मंच पर एकजुट होकर अपनी नौकरी की बहाली के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में उप प्रधान जसवंत सिंह बरनाला, रूप चंद श्रीमुक्तसर साहिब, सुखचैन सिंह मल्ला फरीदकोट, सुखदेव सिंह कोषाध्यक्ष, बलजिंदर सिंह महासचिव, गेजा सिंह गिदड़बाहा, गुरमेल सिंह भागसर, हरजीत भट्टी बाघापुराणा, शाम लाल गोनियाना, मक्खन सिंह दोदा, चिमन लाल लक्खेवाल, दिनेश बरीवाला, बाबू सिंह सरावां, शंकर कुमार फरीदकोट, जसकरण सिंह सहोता, सेलेवाला राकेश कुमार फिरोजपुर ने भी संबोधित किया।