युवक को पीटा, तीन नामजद
बठिंडा| एकयुवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने छीनाझपटी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों समेत आधा दर्जन लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तलवंडी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में परमजीत सिंह वासी धन सिंह खाना ने बताया कि 11 सितंबर को वह बस अड्डा के पास खड़े थे। इस दौरान एक कार में कुछ लोग आये और जबरन उसे कार में बैठाकर अपने साथ किसी अज्ञात जगह पर ले गये। वहां पहुंचते ही पीटना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल फोन नकदी छीन ली। पुलिस ने इसके आधार पर मामला दर्ज किया है।