- Hindi News
- लास्ट कॉल किसने की थी, ट्रेस करने बंगाल गई पुलिस
लास्ट कॉल किसने की थी, ट्रेस करने बंगाल गई पुलिस
फरीदकोटसे तीन महीने पहले गायब हुए एटीएम लोडर कंपनी के मुलाजिम मनोज कपूर को ढूंढने के लिए अब फरीदकोट पुलिस सीबीआई के पश्चिम बंगाल स्थित सीडीआर सैल की मदद लेगी। मनोज कपूर के गायब होने से पहले उसके फोन पर आई 15 सैकेंड की अंतिम कॉल इस केस को ट्रेस करने की अहम कड़ी साबित हो सकती है। तीन महीने की जांच में फरीदकोट पुलिस इस कॉल को आज तक ट्रेस नहीं कर पाई। इसी कॉल से मनोज को घर से बीमा करने के बहाने बुलाया गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं। फरीदकोट पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना हो चुकी है।
धरना30 सितंबर तक मुलतवी : भाईमनोज की तलाश की मांग को लेकर फरीदकोट थाना कोतवाली के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठी बहन नीतू कपूर ने धरने को 30 सितंबर तक मुलतवी कर दिया है। अगर भाई नहीं मिला तो फिर से धरना देंगे।
}मनोज कपूर के गायब होने से पहले हुई 15 सैकेंड की कॉल किसने की ? }मनोज का मोबाइल फोन 1.45 बजे जब स्विच ऑफ हुआ तो वह गांव संध्वा में चल रहा था। वह किसके पास था ? }मनोज की बहन नीतू कपूर के अनुसार उन्होंने जब मनोज के फोन पर कॉल की तो उसे अंजान व्यक्ति ने उठाया, वह व्यक्ति कौन था?
फरीदकोट थाना कोतवाली के बाहर चल रहा धरना 30 तक मुलतवी कर दिया।