पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पेड़ काटे नहीं जाएंगे, उखाड़कर दूसरी जगह प्लांट करेगी मशीन

अब पेड़ काटे नहीं जाएंगे, उखाड़कर दूसरी जगह प्लांट करेगी मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशीन ड्रिल में पकड़े पेड़ को पहले से खोदे गए गड्‌ढे में प्लांट कर मिट्‌टी से भर देती है।

ड्रील की तरह काम करने वाली ट्री ट्रांसप्लांटेशन मशीन पानी से जमीन नर्म कर पेड़ को बाहर निकालती है। िफर साथ जुड़े ट्रक पर लादकर प्लांट करने वाली जगह पर ले जाती है।

पेड़ को मशीन के साथ लगे ट्रक पर लाद दिया जाता है। फिर खोदे गए गड्‌ढे में प्लांट कर मिट्टी से भर दिया जाता है। ट्रांसप्लांट किए पेड़ को दोनों ओर खंबे से बांधकर स्पोर्ट दी जाती है ताकि तेज हवा आंधी से गिर पाए। कुछ दिनों बाद पेड़ की जड़े नई जमीन में फैलनी शुरू हो जाती हैं। पेड़ हरा-भरा रहता है।

ट्री ट्रांसप्लांटेशन मशीन ड्रिल मशीन की तरह काम करती है। पेड़ को उखाड़ने से पहले जहां उसे प्लांट करना है। वहां 100 सेंटीमीटर चौड़ा और 7 फुट गहरा गड्ढा खोदती है। फिर पेड़ को चारों ओर से कवर करती है। इसके बाद जमीन को पानी से नर्म कर जड़ों तक गड्ढा खोदकर पेड़ को बाहर निकाल लेती है।