आईलेट्स क्लीयर नहीं कर पाए 52 टीचर्स
बठिंडा| आईलेट्सएग्जाम क्लीयर कर पाने के कारण 40 टीचर्स कनाडा नहीं जा सकेंगे। एजुकेशन विभाग ने पंजाब से 100 टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए कनाडा भेजने की स्कीम बनाई थी। अफसोस 100 में से मात्र 48 टीचर्स ही आईलेट्स एग्जाम क्लीयर कर सके। जबकि 52 परीक्षा पास करने से कनाडा नहीं जा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी डॉ.अमरजीत कौर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के लिए टीचर्स को कनाडा के शहर टोरंटो भेजा जाना था।