पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवल कागजों में ही शिफ्ट हो पाया है ट्रांसपोर्ट नगर

केवल कागजों में ही शिफ्ट हो पाया है ट्रांसपोर्ट नगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन ट्रैफिक पुलिस के लाख दावों के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं रहा है। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों की बिल्कुल ही पालना नहीं हो रही है। ट्रक चालक शहर की सड़कों पर जहां मर्जी होती है, वहीं ट्रक खड़ी कर देते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को वहां से गुजरने के लिए रास्ता नहीं मिलता। जिस कारण ट्रैफिक बाधित होती है।

इनजगहों पर खड़े रहते हैं ट्रक : बरनालारोड, बीबी वाला रोड, भट्टी रोड, डॉ. किशोरी राम रोड, हनुमान चौक, गुरु काशी रोड, पावर हाऊस रोड, स्टेडियम के पास ट्रक अक्सर ही खड़े रहते हैं। जिससे उक्त सड़कों पर ट्रैफिक बाधित होता है। पर दोपहिया वाहन चालकों की छोटी मोटी गलती पर उनके चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जा रहा। ये बात समझ से परे है। क्या ट्रैफिक नियम ट्रकों पर लागू नहीं होते।

शहर के तमाम ट्रांसपोर्ट कंपनियों ट्रक यूनियनों को शहर से दूर ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने के लिए साल 2001 में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा एक योजना बनाई गई थी। जिसके तहत गोनियाना रोड पर जमीन अलॉट की गई थी। इसमें शहर की 124 टांसपोर्ट कंपनियों को शिफ्ट किया जाना था। 1 सितंबर 2010 को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शहर की ट्रक यूनियन को कागजों में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करने की औपचारिकता पूरी भी कर दी। मगर इसे लागू आज तक नहीं किया जा सका। जिस कारण बरनाला रोड, 80 फुट खद्दर भंडार रोड, नार्थ एस्टेट 100 फुट रोड, ट्रक यूनियन के आसपास ट्रकों सड़कों पर पार्क रहते है।

23मई 2013 को हुई थी रिव्यू बैठक : 23मई 2013 को डीसी कमल किशोर यादव ने विकास प्रोजेक्टों की रिव्यू बैठक की थी। इसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को ट्रांसपोर्ट नगर में शेड तैयार कर ट्रक यूनियन को वहां पर शिफ्ट करने की 30 जुलाई 2013 डेडलाइन दी गई थी।

ट्रकयूनियन शिफ्ट की नहीं, लगवा दिया धर्मकांटा : ट्रांसपोर्टनगर में धर्मकांटा लगाने के लिए भारत भूषण निवासी कोट फता को 717.99 गज जमीन अलॉट हुई थी। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने 8 सितंबर 2011 को उसे नोटिस जारी किया। इसमें ट्रस्ट ने हवाला दिया कि ट्रक यूनियन को 1 सितंबर 2010 को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जा चुका है। ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट नगर में धर्मकांटा होने से परेशान हो रहे हैं। इसलिए तत्काल वहां पर धर्मकांटा लगाया जाए। दिसंबर 2