स्टेडियम बचाने के लिए उतरे क्रिकेटर
क्रिकेटस्टेडियम के लिए अलॉट जमीन पर फिश मार्केट बनाने को लेकर अब सरकार विरोधी सुर तेज होने लगे हैं। डबवाली रोड पर नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउंड को बचाने के लिए क्रिकेटरों, खेल प्रेमियों खेल प्रशासकों ने कशमकश तेज कर दी है।
विरोध में उतरे खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का कहना है कि सरकारी राजिंदरा कॉलेज का क्रिकेट ग्राउंड एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की भेंट चढ़ने का दर्द अभी कम नहीं हुआ था कि अब कड़ी मशक्कत से हासिल क्रिकेट ग्राउंड भी छीना जा रहा है। उधर, बठिंडा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का यह दर्द मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तक पहुंचाया है। इस बाबत एसोसिएशन ने डीसी डॉ. बसंत गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। आनरेरी जनरल सेक्रेटरी अोडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 8 दिसंबर 2008 में अपने जन्मदिन पर बठिंडा निवासियों को डबवाली रोड पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा दिया। कशमकश के बाद वर्ष 2013 में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को आकार मिला। बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी बठिंडा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर क्रिकेट ग्राउंड एवं सेंट्रल विकेट तैयार की।
इसके साथ ही पिच एवं ग्राउंड को पानी देने के लिए ट्यूबवेल भी लगाया गया। जिससे ग्राउंड में खेल गतिविधियों के तेजी आने उम्मीद बंधी थी। लेकिन इसी बीच पंजाब सरकार ने नवनिर्मित ग्राउंड पर फिश मार्केट बनाने का प्रस्ताव भेज दिया। जिससे क्रिकेटरों में निराशा का भाव पैदा हो गया है। ओडी शर्मा ने कहा कि रीजनल क्रिकेट सेंटर एवं अकेडमी के बनने तक क्रिकेट गतिविधियों के लिए वैकल्पिक तौर पर पुलिस पब्लिक स्कूल का ग्राउंड मुहैया कराया जाना चाहिए
पहलेएस्ट्रोटर्फ ने छीना क्रिकेट मैदान : क्रिकेटखिलाड़ियों से इससे पूर्व सरकारी राजिंदरा कॉलेज का ग्राउंड भी छीन लिया गया था। वहां हॉकी का एस्ट्रोटर्फ बिछा दिया गया।
जिला क्रिकेट एसो. के पदाधिकारियों ने डीसी को मांग पत्र दिया।
खेल प्रेमी