चिट फंड घोटाले में आज फाइल होगी रिपोर्ट
चिटफंड कंपनी बनाकर लाखों रुपए हड़पने के मामले में कंपनी लाइव इंडिया ट्रेडिंग के खिलाफ जांच के बाद कैनाल थाना पुलिस वीरवार को एसएसपी को रिपोर्ट पेश करेगी।
इसमें आरोपियों पर केस दर्ज करने की सिफारिश की जाएगी। अगर इस केस में पुलिस एफआईआर दर्ज कर देती है तो इसकी गाज कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल पर भी गिर सकती है।
5लाख रुपए ठगे
बठिंडाके अमरपुरा बस्ती वासी लक्की ने थाना कैनाल कालोनी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में लाइव ट्रेडिंग इंडिया पर 5 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया था। लक्की ने बताया था कि 17 अक्टूबर 2013 को कंपनी के ब्रांच मैनेजर अमनदीप सिंह,जगजीत सिंह,बबलू,अशोक कुमार उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे कंपनी में एक लाख रुपए लगाने की सलाह दी। कंपनी के अधिकारियों ने उसे ये भी कहा कि 12 महीनों तक उन्हें 10 फीसदी ब्याज मिलेगा। फिर एक लाख भी वापस हो जाएंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2013 को उसने 1 लाख रुपए दे दिये।
इतना ही नहीं उसने अपने रिश्तेदार जसवंत सिंह के नाम पर भी तीन लाख रुपए दे दिये। परंतु कंपनी के मैनेजर ने तीन लाख के सिक्योरिटी चेक उन्हें नहीं दिये। लक्की को कंपनी से आखिरी बार 3 जून 2014 को ईएमआई मिला, लेकिन उसके बाद से उसे कंपनी से कुछ नहीं मिला। इसके बाद लक्की ने थाना कैनाल कालोनी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।
^पूरे मामले में जुटाए गए सबूतों के आधार पर एक रिपोर्ट बनाकर वीरवार को एसएसपी को सौंप दी जायेगी। इसके बाद जिला पुलिस मुखी से एफआईआर की सिफारिश की जायेगी। यदि इसकी मंजूरी मिलती है तो आगे कारवाई होगी। गुरप्रीतसिंह, इंस्पेक्टर,थाना कैनाल कालोनी
मामले की जांच में कंपनी द्वारा हजारों लोगाें के साथ ठगी मारने की बात भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों समेत कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को नोटिस जारी कर इस मामले मे अपना पक्ष रखने को कहा था। जिस पर गिप्पी ने मुंबई मे होने की बात कहकर 10 दिनाें का समय मांगा था। इसी बीच बठिंडा पुलिस ने इस मामले से संबंधित सभी प्रकार के सबूत जुटाने शुरू कर दिये। इस मामले मे शिकायतकर्ता लक्की ने पुलिस को दिये सबूताें में बताया था कि कंपनी में जो व्यक्ति सबसे ज्यादा इन्वेस्ट करता था उसे कंपनी द्वारा चंडीगढ़ में गिप्पी से मिलाया जाता था। जहां गिप्पी द्वारा उपभोक्ताओं को आ