मनरेगाकर्मी आज से भूख हड़ताल पर
बठिंडा | वेतनजारी नहीं किए जाने के विरोध में मनरेगा कर्मचारियों ने तीसरे दिन बुधवार को भी जिला परिषद के एडीसी दफ्तर के समक्ष रोष धरना दिया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने सरकार जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने फैसला लिया कि सरकार द्वारा उनका 6 महीने का वेतन जारी नहीं करने के विरोध में उनके द्वारा अब संघर्ष को तेज किया जाएगा। वीरवार से यूनियन के दस-दस मेंबर पंजाब के हरेक जिले में अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।