श्रद्धापूर्वक मनाया विश्वकर्मा दिवस
बठिंडा | भारतीयमजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों के कर्मचारियों ने अमरीक सिंह रोड पर अग्रसेन पार्क में नेशनल लेबर डे पर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन मुख्य महमान के रूप में पहुंचे। उनके साथ सीपीएस सरूप चंद सिंगला भी विशेष तौर पर पहुंचे। भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान लखवीर जिला चेयरमैन हरदेव सिंह जोड़ा ने आए मेहमानों का स्वागत किया। प्रोग्राम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजमनी यादव ने बताया कि भारत के ज्यादातर भागों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड बहमन सीपीएस सरूप चंद सिंगला द्वारा लोगों को बधाई दी गई।